11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन चुनाव: 6 जनवरी को होगा सभी 36 जिलाध्यक्षों का ऐलान, दिल्ली से आएंगे बंद लिफाफे, जानें पूरी प्रक्रिया

रायपुर, 03 जनवरी 2024| प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठनों जिलों में नए जिलाध्यक्षों का ऐलान 6 दिसंबर को हो जाएगा। चार दिसंबर को दिल्ली से यहां पर बंद लिफाफों में नाम पहुंच जाएंगे, इसके बाद पांच दिसंबर से विर्नाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। बंद लिफाफे जिले के चुनाव अधिकारी जिलों में लेकर जाएंगे। लिफाफा खोलने के बाद जिनका नाम निकलेगा, प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उनका नामांकन भरवाया जाएगा, इसके बाद दूसरे दिन उनके नाम का ऐलान किया जाएगा।

भाजपा का देशभर में संगठन चुनाव चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में पहले बूथ कमेटियां का चुनाव हुआ, इसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया गया। अब जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके लिए सभी जिलों से दावेदारों के नाम कुशाभाऊ ठाकरे में मंगाकर 27 दिसंबर को प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की उपस्थिति में तीन-तीन नामों का पैनल बनाया गया और इसको दिल्ली भेजा गया। 29 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के पदाधिकारियों का पैनल पर मंथन किया गया, इसके बाद नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अब वहां से नाम आने बाकी हैं। नाम आने के बाद चुनाव की प्रक्रिया होगी।

नामांकन के दूसरे दिन होगी घोषणा

दिल्ली से बंद लिफाफों में नाम आने के बाद सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को लिफाफा सौंपा जाएगा। चुनाव अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएंगे और सबके सामने लिफाफा खोला जाएगा। उसमें जिनका नाम होगा, उनको प्रक्रिया के तहत नामांकन भरवाया जाएगा। नामांकन के बाद अगले दिन एक नामांकन होने पर उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर सभी बूथों इसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। उसी तरह से अब जिलाध्यक्षों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया जा रहा है। हालांकि कुछ मंडलों में विवाद भी हुआ है, जिसके बाद वहां का चुनाव रद्द कर दिया गया है। अब जिलाध्यक्षों के नामों सामने आने के बाद ही मालूम होगा कि कहीं विवाद की स्थिति तो नहीं बनती है। जिलाध्यक्षों के लिए इस बार आयु सीमा 60 साल तय की गई है। इससे ज्यादा उम्र के किसी भी कार्यकर्ता को अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा।

Share
पढ़ें   'स्पष्टवादी थे पंडित बंशराज तिवारी...'इसी तरह प्रतिमा अनावरण समारोह में हर किसी ने पंडित बंशराज को नमन किया, पूर्व CM रमन, विस के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर समेत कई दिग्गज हुए शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed