9 Sep 2026, Wed
Breaking

CG के बीजापुर का पत्रकार लापता : पुलिस मामला दर्ज कर जुटी तलाश में, पत्रकार के भाई ने थाने में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, भाई ने की अपील…

बस्तर, 03 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक निजी टीवी चैनल में कार्य करने वाला पत्रकार मुकेश चंद्राकर पिछले दो दिन लापता है । मुकेश के भाई यूकेश चन्द्राकार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर 01 जनवरी से मुकेश के लापता होने की जानकारी दी है साथ ही मुकेश का पता करने की सभी से अपील की है ।

बीजापुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि मुकेश के भाई यूकेश ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई मुकेश चंद्राकर जो पेशे से पत्रकार है, 01 जनवरी से लापता है । फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस गंभीर नजर आ रही है और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी की टीम मुकेश चंद्राकर को खोजबीन में जुट गई है ।

 

 

Share
पढ़ें   ईरान-अमेरिका टकराव बढ़ा: 2 टैंकर जब्त, 19 लाख बैरल तेल पर बवाल; तेहरान बोला- ‘समुद्री डकैती’

 

 

 

 

 

You Missed