25 May 2025, Sun 5:40:56 AM
Breaking

बीजापुर के बासागुड़ा में माओवादियों के IED ब्लास्ट में 2 CRPF जवान घायल: एयरलिफ्ट कर रायपुर लाए गए, सर्जरी जारी

बीजापुर, 16 जनवरी 2025| बीजापुर के बासागुड़ा में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में दो CRPF जवान घायल हो गए। घायल जवानों में मृदुल बर्मन और इशाक खान शामिल हैं, जो CRPF की कोबरा बटालियन के सदस्य हैं। दोनों जवानों की संयुक्त टीम, जिसमें CRPF की 229 बटालियन और कोबरा बटालियन शामिल थी, क्षेत्र में डॉमिनेशन पर निकली थी, तभी माओवादियों के प्रेशर IED ब्लास्ट में दोनों जवान घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहां उन्हें देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल, दोनों जवानों की सर्जरी ऑपरेशन थियेटर (OT) में चल रही है और उनका इलाज जारी है।

Share
पढ़ें   PM मोदी की सभा में शामिल होने आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस हुई दुर्घटना का शिकार, 2 कार्यकर्ताओं की हुई मौत, कई गंभीर रूप से घायल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed