14 Jun 2025, Sat 2:19:02 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव कल: नामांकन आज, किरण सिंह देव की वापसी की संभावना, इन नेताओं के नाम भी चर्चा में, पढ़े पूरी ख़बर…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 जनवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी शुक्रवार को होगी. इसके लिए आज चुनाव कराए जाएंगे. शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी. प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे. साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे.

किरण सिंह देव फिर बनाए जा सकते हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

अब तक संभावना जताई जा रही थी कि किरण सिंह देव को साय कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है. लेकिन अब यह बात भी सामने आ रही है कि किरण सिंह देव को दोबारा भाजपा प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है. इसका फैसला आज शाम को हो जाएगा. शाम को यह तय होगा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा या फिर सर्वसम्मति से भाजपा, नए प्रदेश अध्यक्ष को चुनेगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ये नाम भी

यदि चुनाव होते हैं तो किरण सिंह देव के अलावा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम भी चर्चा में है.

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सभी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की होगी जांच, CS ने दिए कलेक्टरों और जिला पंचायत CEO को सभी दिव्यांग बच्चों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र प्रदान करने निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed