7 Sep 2026, Mon
Breaking

बलौदाबाजार जिले में लाखों की चोरी : नकदी, ज्वेलरी समेत कार ले उड़े चोर, CCTV का DVR भी ले उड़े, कसडोल थाने का मामला

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 17 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाने के छाछी – छरछेद गांव में बड़ी चोरी की घटना हुई है । मिली जानकारी अनुसार चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर 8 लाख नकदी के साथ 9 लाख के गहने और क्रेटा कार के साथ सीसीटीवी का DVR भी पार कर दिया है । फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तलाशी में जुट गई है ।

 

 

ग्राम छरछेद में ही 12 सितम्बर को चार लोगों की नृशंस हत्या की गई थी । मामले में एक नाबालिग किशोरी सहित 5 लोगों को कसडोल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है । आरोपियों ने जादू टोना के शक में दो महिला, एक पुरुष और एक 11 माह के मासूम सहित 4 लोगो की, कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पत्थर तोड़ने के लोहे का हथौड़ा, लोहे के बड़े फरसे नुमा हथियार से घातक वारकर घटना को अंजाम दिया था।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों में वंदे भारत की बढ़ी डिमांड : जून से फिर दौड़ेगी 16 कोच वाली सुपरफास्ट ट्रेन, अब एक साथ 1128 यात्री कर सकेंगे सफर

 

 

 

 

 

You Missed