21 Oct 2026, Wed
Breaking

PWD विभाग ने की बड़ी कार्रवाई : कार्यपालन अभियंता, SDO के साथ उप अभियंता निलंबित, मोवा ओवरब्रिज डामरीकरण में लापरवाही के साथ बस्तर में रोड निर्माण में भ्रष्टाचार पर निलंबन की कार्रवाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में PWD विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है । दरअसल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क निर्माण में अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को जांच करवाई थी । इसके बाद मोवा ओवरब्रिज के डामरीकरण में भ्रष्टाचार करने वाले विवेक शुक्ला, कार्यपालन अभियंता, रोशन कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, राजीव मिश्रा, उपअभियंता, देवव्रत यमराज, उपअभियंता एवं तन्मय गुप्ता, उपअभियंता को निलंबन किया गया है । इसके साथ ही नेलसनार-कोडोली-मिरतुल गंगालुर मार्ग कुल लंबाई 52.40 कि.मी. के कार्य के संबंध में भ्रष्टाचार पाए जाने पर आर.के. सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी एवं जी.एस. कोड़ोपी, उपअभियंता को निलंबित किया गया है । निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी । बस्तर की एक सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में एक सेवानिवृत्त ईई समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है।

राजधानी रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार की शिकायत पर खुद जाकर मौके का मुआयना कर अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Share
पढ़ें   मनेंद्रगढ़ को मिली एक और सौगात: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर खड़गंवा की बरदर जलाशय योजना के नहर जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ 52 लाख की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

 

 

 

 

 

You Missed