16 Jun 2025, Mon 11:04:51 PM
Breaking

सक्ति को सौगात…CM विष्णुदेव ने किया 168 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण, ‘गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा’

जीवन पटेल

सक्ती, 18 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जेठा के कालेज ग्राउंड मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन एवं हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल हुए।

इस समारोह में मुख्यमंत्री साय ने सक्ती जिले को 168 करोड़ रुपए की लागत राशि के कुल 173 विकास कार्यों का सौगात दिया, जिसमें 105 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 82 कार्यों का भूमिपूजन और 62 करोड़ 47 लाख से अधिक की लागत से निर्मित 91 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को एक साल के सुशासन की सरकार के कार्यों को बताते हुए कहा कि आगे भी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को बखूबी अंजाम देगी। सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 5 लाख 62 भूमिहीन मजदूरो को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। छूटे हुए परिवारों का भी नया सर्वे कर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा हम अपने वायदों पर खरा उतरते हुए जनता के हित में विकास के पथ पर अग्रसर होंगे।

Share
पढ़ें   शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने का दिया गया परामर्श

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed