20 Oct 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में…CM विष्णुदेव साय सारंगढ़ जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात…सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ले जाएगी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें…

 

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है । माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने से पहले यह साय कैबिनेट की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक होगी । बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी । माना जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट में सहमति बन सकती है, जिसमें 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की भी घोषणा हो सकती है । साय कैबिनेट कई और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है ।

CM आज सारंगढ़ जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में बैठक के बाद सारंगढ़ पहुंचेंगे और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात सारंगढ़ वासियों को देंगे ।

सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां लगभग 137 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान 47 करोड़ के 84 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा जबकि 89 करोड़ रुपए के 78 विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के लिये बी पी एच यू भवन निर्माण और आई पी एच एल भवन निर्माण का भूमिपूजन के अलावा विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के स्टॉलों का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे ।

 

सैफ अली खान पर हमला करने वाला दुर्ग से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी दुर्ग में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए रवाना होती है, और उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है, और शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंच चुकी है । आज मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर रवाना होगी ।

Share
पढ़ें   Former MLA of Congress in CG threatened Phad in-charge : पूर्व विधायक पर साथियों समेत शराब के नशे में फड़ प्रभारी को धमकाने का लगा आरोप, पुलिस ने किया FIR दर्ज

 

 

 

 

 

You Missed