4 Sep 2026, Fri
Breaking

मंगलवार को CG में आचार संहिता होगी लागू : नगरीय निकाय के साथ पंचायत चुनाव के लिए जारी हो सकती है अधिसूचना, दोनों चुनाव के लिए एक साथ लगेगी आचार संहिता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा मंगलवार, 21 जनवरी को होगी । मीडिया24 न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग प्रेसवार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारी देगा और चुनाव की घोषणा भी कर देगा ।

 

 

माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव तीन चरणों में और नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में संपन्न होंगे । नगरीय निकाय चुनाव फरवरी के दूसरे हफ्ते में और पंचायत चुनाव 15 से 25 फरवरी के बीच होगा । ऐसे में लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों का सब्र अब खत्म होने वाला है ।

दरअसल, कल नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा कार्यक्रम है, ऐसे में कल भी आचार संहिता की संभावना जताई जा रही थी लेकिन कार्यक्रम होने की वजह से कल के बजाय परसो आचार संहिता लागू होगी ।

Share
पढ़ें   रायपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: जिला अध्यक्ष के लिए छह नामों का पैनल तैयार, सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित

 

 

 

 

 

You Missed