26 Oct 2026, Mon
Breaking

सुरक्षाबल के जवानों को मिली फिर से बड़ी सफलता : 14 नक्सलियों को किया जवानों ने ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार के साथ शव बरामद

गरियाबंद, 21 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार रात से (मंगलवार) सुबह तक रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है। मामला मैनपुर थाना इलाके का है।

एनकाउंटर में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। घायल को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। इससे पहले सोमवार को 2 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा, ओडिशा के नुआपाड़ा एसपी राघवेंद्र गुंडाला, ओडिशा डीआईजी नक्सल ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह और कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

इलाके में छिपे थे नक्सली

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थी। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मैनपुर पहुंच गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वहीं, 3 IED भी बरामद किए थे।

 

4 दिन पहले ही 18 नक्सलियों को मार गिराया गया

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 16 जनवरी को मुठभेड़ हुई थी। इसमें 18 नक्सली मारे गए। इनमें SCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर भी मारा गया। दामोदर पर 50 लाख का इनाम घोषित था। फोर्स ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिसमें 10 की पहचान कर ली गई है।

पढ़ें   धमतरी में कंवर-पैकरा समाज के सम्मान समारोह में पहुंचे CM विष्णु देव साय: समाज भवन के लिए 50 लाख और पुल निर्माण के लिए 30 लाख की सौगात, पीएम आवास की चाबी सौंपी, 25 हितग्राहियों को अधिकार पत्र और स्टार्टअप को साढ़े 3 करोड़ का चेक भी दिया

मरने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम था। 6 नक्सलियों के शव को खुद नक्सल संगठन के लोग साथ लेकर चले गए।

Share

 

 

 

 

 

You Missed