9 Sep 2026, Wed
Breaking

CG में हादसा : पुलिस विभाग के सरकारी वाहन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर गई जान, पुलिस जुटी जांच में

• पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

सारंगढ़, 21 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस विभाग के सरकारी वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत हो गई। सांरगढ़ के आदर्श पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ के आदर्श पेट्रोल पंप के पास एक आरक्षक उमेश कुर्रे पुलिस विभाग के सरकारी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षक एसपी कार्यलय के वायरलेस विभाग में ड्यूटी करता था। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share
पढ़ें   जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, RSS बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौत, चार घायल

 

 

 

 

 

You Missed