10 Mar 2026, Tue
Breaking

जनता से डरी कांग्रेस! घोषणा पत्र बनाने के लिए जनता से नहीं मांगे सुझाव, भाजपा ने उठाए सवाल – ‘दीपक बैज बताए, जनता से इतना क्यों डर रहे हैं?’ – संजय श्रीवास्तव

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 जनवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़ चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था। इसके लिए बाकायदा टी. एस. बाबा जगह-जगह घूमे थे, लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रही है, जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है। आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 5 साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनों को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है। ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे है?

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने 2023 में जनता से सुझाव मांगे, जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और 1 साल में उसे पूरा भी किया। इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए WhatsApp नंबर 9111014400, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के भी जारी किया है।

पढ़ें   Radio Connectivity: छत्तीसगढ़ के इन 2 जिलों में अब सुनाई देगा दल्ली राजहरा, आज पीएम मोदी ने किया FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन

प्रेस ब्रीफ में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed