21 Oct 2026, Wed
Breaking

पूर्व संसदीय सचिव को मिली बड़ी राहत : विशेष न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 88 के आवेदन पर सुनाया फैसला, चंद्रदेव राय बोले : “सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं”

रायपुर, 29 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक और संसदीय सचिव को ED में दर्ज मामले में बड़ी राहत मिली है । दरअसल, विशेष न्यायालय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 88 के आवेदन पर ई डी ने अपना फैसला सुनाया है। फैसले में 10-10 हजार रुपए के बॉन्ड दाखिल करने उक्त मामले के सुनवाई करने दे आदेश न्यायालय ने दिए हैं।

चंद्रदेव राय के समर्थकों ने कहा कि साँच को आंच नहीं और यह कहावत भी चरितार्थ है कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। यह कहावत पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रकरण पर फिट बैठता है।

समर्थकों का कहना है कि अंतत: पूर्व संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ पूर्व विधायक चंद्रदेव राय को ईडी ने बड़ी राहत दी है। कांग्रेस शासन में शिक्षक से विधायक और फिर संसदीय सचिव तक के पद का सफर कम समय में तय करने वाले बिलाईगढ़ विधान सभा के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के ख्याति और प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से उन पर विरोधियों ने कई वार किये तो उनके टिकट से लेकर राजनीतिक कद को कम करने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ा, फिर भी चंद्रदेव राय विचलित नहीं हुए और सत्य की आस में समय का इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्हें विधान सभा की टिकट हो या जीत हो या राजनीतिक के सफर में थोड़ा ठहराव सब कुछ सहना पड़ा मगर कहते हैं की “सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं।” राजनीतिक द्वेष को लेकर विरोधियो के द्वारा निरंतर उन पर वार प्रतिवार होता रहा लेकिन वह अडिग रहे और इस दरमियान कांग्रेस ने भी उन पर पूर्व की भांति भरोसा कायम रखा, जिसके फलस्वरूप उन्हें बड़ी जवाबदारी स्वरूप रायगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रभारी के रूप में अहम जवाबदारी सौंपी। जिसे पार्टी फोरम का आदेश समझकर उन्होंने हमेशा की तरह पूरी निष्ठा से निभाया। कोल घोटाले प्रकरण में ई डी की विशेष अदालत ने आरोपी बनाए गए पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय और चार अन्य नेताओं को अंततः ई डी ने राहत दे दी है।

पढ़ें   पंडित बंशराज तिवारी जी की जन्म जयंती : 101वीं जयंती पर निःशुल्क रोग निदान शिविर सम्पन्न, सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच, गणेश शंकर मिश्र बोले : "सेवा का काम सबसे बड़ा, अस्पताल प्रबंधन की सराहनीय पहल"

पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के लिए यह बड़ी राहत है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed