प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 फ़रवरी 2025
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घोषणा पत्र का विमोचन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

भाजपा के इस घोषणा पत्र में कुल 20 बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें महिलाओं, युवाओं, छात्रों और व्यापारियों के लिए कई लोक-लुभावन घोषणाएं की गई हैं।
“अटल विश्वास पत्र” की मुख्य घोषणाएं:
✅ महिलाओं को 25% प्रॉपर्टी टैक्स में विशेष छूट
✅ महापौर सम्मान निधि की स्थापना, UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि
✅ विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा
✅ PM स्वनिधि योजना के तहत 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता
✅ फ्री सेनेटरी पैड की उपलब्धता
✅ महिला स्वसहायता समूह को बर्तन बैंक के लिए 2.5 लाख रुपये का ऋण
✅ सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश की परिकल्पना
✅ गोकुल नगर का विस्तार किया जाएगा
✅ राजधानी में यातायात सुधार के लिए पार्किंग निर्माण
✅ नालंदा परिसर में पुस्तकालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी
✅ पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान योजना
✅ PMAY-U के तहत 3 लाख घरों का तेजी से निर्माण
✅ पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाया जाएगा
भाजपा ने इस घोषणा पत्र के जरिए सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। अब देखना यह होगा कि जनता पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है और चुनावी समीकरण किस ओर रुख करते हैं।





