11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च: संजय श्रीवास्तव बोले – यह सिर्फ गाना नहीं, सरकार की उपलब्धियों और विकास के विजन को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 फ़रवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश में अब नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इस प्रदेश की जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया। कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार के कारण प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनता के लिए नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव इस मायने में ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इन नगर व ग्राम सरकारों से उनका सीधा सरोकार होता है। संजय श्रीवास्तव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत थीम सॉन्ग लॉन्चिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा जनता के बीच अपनी सरकार की उपलब्धियों को अच्छी तरह पहुँचा सके, इसलिए हम विभिन्न प्रकार की योजनाएँ लेकर आते हैं। हमारा घोषणा पत्र जारी हो गया। जब कांग्रेस आरोप पत्र ला रही थी, तब भाजपा घोषणा पत्र जारी किया कि हम जनता के बीच क्या करने जा रहे हैं? हमारी अन्य तैयारियाँ पिछले दो महीने से हो गई हैं। भाजपा के प्रचार अभियान में गीतों के माध्यम से प्रचार हमारा एक सशक्त माध्यम रहा है। हमारा प्रचार करने का तरीका ही अलग है। हम आम आदमी तक अपनी बातों को भाषण, डिजिटल माध्यमों, गीत-संगीत, कला के माध्यम से पहुँचाते हैं। यह भाजपा के प्रचार का अपना एक अलग तरीका है। आज हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम और मीडिया के साथियों ने मिलकर थीम सॉन्ग तैयार किया है, जिसके माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नगर व ग्रामों के विकास के अपने विजन को हम सभी के सामने रखेंगे। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि थीम सॉन्ग केवल एक गीत-संगीत या कोई मनोरंजन का विषय नहीं है, बल्कि इन गीतों के माध्यम से हम अपने मिशन और विजन को रखने जा रहे हैं।

थीम सॉन्ग के गीतों में छत्तीसगढ़ की जनता की भावना सुनाई देगी : अनुज शर्मा

भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव-प्रचार के लिए जिन गीतों को तैयार समर्पित किया जा रहा है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन गीतों में आपको छत्तीसगढ़ की जनता की भावना सुनाई देगी। उनके मन की जो बात है, वह इन गीतों के माध्यम से रखने का प्रयास किया गया है। इस थीम सॉन्ग के गीतकार, संगीतकार, गायक सभी स्थानीय कलाकार हैं। अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा, जो अपने वादों को निभाने में यकीन करती है और निभाकर दिखाती है, पर भरोसा व्यक्त किया है। जनता के इस भरोसे का स्वर इन गानों में सुनाई देगा। थीम सॉन्ग में जो हमारे मुख्य गीत हैं, उसमें जनता की भावना है कि “जिसने बनाया था वही सँवारेंगे।” पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटलजी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार थी, छत्तीसगढ़ राज्य का उपहार दिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई, क्योंकि यहां 15 सालों तक डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा की सरकार थी। तबसे लोगों का यह भरोसा है कि जो प्रसव पीड़ा को अनुभव करते हैं, वह पालन-पोषण भी अच्छी तरह करते हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ को बनाने वाली पार्टी है तो सँवारने का काम भी भाजपा ही भावना और लगाव के साथ कर सकती है। अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानती है और इसका जवाब उन्होंने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में दिया है और इस चुनाव में भी जवाब देने के लिए तैयार है। इसी भावना पर आधारित यह थीम सॉन्ग हम समर्पित कर रहे हैं। अनुज शर्मा ने इस मौके पर एक गीत की कुछ पंक्तियाँ भी गाकर सुनाई और कहा कि आने वाले पांच वर्षों में काम होगा। पांच वर्षों में भाजपा के जनप्रतिनिधि ऐसा काम करेंगे और हर नागरिक की समस्या का समाधान करेंगे। अनुज शर्मा ने अपने संबोधन के अंत में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेश अवस्थी को याद कर सबके साथ एक मिनट का मौन रखकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें   कोरबा के मदनपुर पहुंचे CM विष्णु देव साय : समाधान शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं के क्रियान्वयन की ली हकीकत की जानकारी, कहा- हम आपके सेवक हैं, सुशासन तिहार के जरिए मिलेगा हर जरूरतमंद को हक

क्रिएशन और इनोवेशन भाजपा की ताकत : अमित चिमनानी

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि भाजपा हमेशा इनोवेशन के लिए जानी जाती है। नए-नए प्रयोग कर जनता के बीच जाकर अपनी बात अलग-अलग माध्यमों से रखे जाने के लिए जानी जाती है। क्रिएशन और इनोवेशन के लिए भाजपा ऐसे बहुत-से कंटेंट लेकर जनता तक पहुँचेगी। यह थीम सॉन्ग भाजपा ने जनता की भावनाओं के अनुरूप प्रस्तुत किया है। प्रदेश के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स में यह गीत सुने जाएंगे।

भाजपा के इस थीम सॉन्ग लॉन्चिंग कार्यक्रम में उपस्थित नेता

भाजपा के इस थीम सॉन्ग लॉन्चिंग कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार व भाजपा नरेटिव टीम के संयोजक पंकज झा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सोमेश पांडेय व शशांक शर्मा भी उपस्थित रहे।

निकाय चुनावों के लिए लॉन्च हुए ये पाँच थीम सॉन्ग

भाजपा द्वारा नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को लॉन्च किए गए थीम सॉन्ग्स न केवल भाजपा के मिशन व विजन को, बल्कि जनभावनाओं को भी व्यक्त करने वाले हैं। अपने सुमधुर बोल और कर्णप्रिय गायन व संगीत से भाजपा के पक्ष में यकीनन वातावरण को प्रभावोत्पादक बना रहे हैं। इन पाँच गीतों की श्रृंखला के गीतों के बोल इस प्रकार हैं :

(1)

बस बातें नहीं, काम किया है,

जन-जन का सम्मान किया है,

महतारी वंदन घर-घर है,

फसलों को भी दाम दिया है,

डबल इंजन पर इंजन लगाएंगे,

पढ़ें   आदिवासी, सौम्य और सरल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर टिप्पणी से पहले भूपेश बघेल हजार बार सोचें, वन मंत्री केदार कश्यप का करारा हमला – कहा, बघेल को आदिवासी नेतृत्व हजम नहीं हो रहा, घोटालों की जांच से बचने के लिए फैला रहे भ्रम

हर नगर में कमल खिलाएंगे,

बीजेपी का बटन दबाएंगे,

गली-गली कमल खिलाएंगे,

बीजेपी का बटन दबाएंगे,

हम नगर में कमल खिलाएंगे.

(2)

विकास नगर का करना है,

हमें मिलकर आगे बढ़ना है,

दुनिया भी देख हैरान रहे,

प्रदेश को ऐसे गढ़ना है,

देश-प्रदेश में कमल खिलाकर

चुना है हमने विकास को,

अब नगर की बारी है मित्रों,

सब मिलकर यह आगाज दो,

आगाज दो, आगाज दो, आगाज दो,

हर नगर का नारा है, कमल हमारा,

हर नगर का नारा है, कमल हमारा.

(3)

जिसने बनाया है वे ही सँवारेंगे,

हर दौर हम बीजेपी का साथ निभाएंगे,

निकायों से पंचायत तक कमल खिलाएंगे,

विष्णु के सुशासन पर मुहर लगाएंगे,

सामने कमल बटन है

हम बटन दबाएंगे,

मोदी जी के संकल्पों का भारत बनाएंगे,

निकायों से पंचायत तक हम कमल खिलाएंगे.

(4)

सब दाई दीदी जाबो,

सब भाई-भौजाई जाबो

खिलाबो, कमल फूल,

संगी-संगवारी जाबो,

बेटी-महतारी जाबो,

खिलाबो कमल फूल,

पंचायत ले होही विकास लाके बीजेपी राज हो

मोदी जी के हे गारंटी अउ विष्णु के सुशासन

गांव के विकास ला जोड़बो हमर अंचल

खिलाबो कमल फूल.

(5)

बढ़ाबो हम मिलके विकास के रफ्तार ला,

लाना हे हर शहर भाजपा सरकार ला,

नगर-नगर भाजपा

डगर-डगर बीजेपी,

गांव-गली घर-घर, हर शहर भाजपा.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed