7 Apr 2025, Mon 1:51:18 AM
Breaking

दिल्ली में केजरीवाल और सिसोदिया को बड़ा झटका: भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया, जंगपुरा से सिसोदिया भी पराजित, कालकाजी से आतिशी जीतीं

मीडिया 24 डेस्क

नई दिल्ली, 08 फ़रवरी 2025

आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है। केजरीवाल को 3182 वोटों से हार मिली है।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। 600 वोट से सिसोदिया की हार हुई है। लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटपड़गंज विधानसभा सीट भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी जीत गए हैं।

कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी को जीत मिली है. यहां से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनावी मैदान में थे.

Share
पढ़ें   भेंट-मुलाकात : CM आज मुंगेली विधानसभा में सरकारी योजनाओं का लेंगे जायजा, विकास कार्यों की देंगे क्षेत्रवासियों को सौगात

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed