5 Sep 2026, Sat
Breaking

CG के 10 लोगों की सड़क हादसे में गई जान : प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, बस और बोलेरो कार में आमने-सामने टक्‍कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत

डेस्क

उत्तरप्रदेश, 15 फरवरी 2025

प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा हो गया । प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात बोलेरो कार और बस में आमने-सामने टक्‍कर हो गई ।
हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं, 19 लोग घायल हो गए । यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे । बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे । हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे । सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं ।

 

 

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की भेंट, बोले "प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना समूचे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय "

 

 

 

 

 

You Missed