8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में जोश: 53 विकासखंडों में मतदान जारी, 9 माह की गर्भवती महिला ने भी लिया हिस्सा, अब तक 45.52% वोटिंग

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 फ़रवरी 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज 53 विकासखंडों में जारी है, और स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रदेश में 1 बजे तक 45.52% मतदान हो चुका है, जिसमें 43.50% पुरुष और 46.12% महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि अन्य वोटरों का प्रतिशत 5.77% है।

रायपुर जिले में 1 बजे तक 49.32% मतदान हुआ है। आरंग में 43.79% और अभनपुर में 57.01% मतदान हुआ है। बिलासपुर जिले में 1 बजे तक 38.30% मतदान हो चुका है। धमतरी जनपद में 52.31% और मगरलोड जनपद में 49.96% मतदान हुआ है। वहीं, सरगुजा में 53.07%, रायगढ़ में 41.34%, दुर्ग में 45.19%, कांकेर में 53.57%, नरहरपुर में 48.50% और चारामा में 57.28% मतदान हो चुका है।

सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने पति के साथ बाइक से मतदान केंद्र पहुंचीं और आम मतदाताओं के साथ कतार में खड़ी होकर मतदान किया। उन्होंने पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा किया।

आदिवासी विकासखंड डौंडी के गांव आमाडुला से एक गर्भवती महिला जानकी ने भी मतदान किया। 9 माह की गर्भवती जानकी ने मतदान करने के बाद लोगों से भी मतदान की अपील की।

पहले चरण में बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफेद रंग के बैलेट पेपर उपयोग में लाए गए हैं। इस चरण में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हो रहा है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CM बघेल पेश करेंगे अनुपूरक बजट

प्रथम चरण में मतदान 17 फरवरी को 53 विकासखण्डों में हो रहा है। इनमें बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुन्द, धमतरी, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, कबीरधाम, कोण्डागांव, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, चारामा, नरहपुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के विकासखण्ड शामिल हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed