8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG पंचायत चुनाव: मतदान से एक दिन पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी संजय लहरे का हार्ट अटैक से निधन, इलाके में शोक, समर्थकों में मातम

मीडिया 24 डेस्क
जशपुर, 22 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है, लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले जशपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। जनपद पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय लहरे का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई होने की आशंका जताई जा रही है।

अचानक बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, संजय लहरे बूढ़ाडांड़ गांव के निवासी थे और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से अलमारी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

इस दुखद घटना से उनके परिवार, समर्थकों और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस अप्रत्याशित घटना ने राजनीतिक माहौल को भी प्रभावित किया है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी: पेयजल को लेकर खोला मोर्चा, मटका फोड़कर जताया विरोध

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed