9 Apr 2025, Wed
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज विधानसभा के बजट सत्र, किसान सम्मान समारोह विधायक दल की बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जाने मिनट 2 मिनट शेड्यूल..

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें विधानसभा सत्र, किसान सम्मान समारोह और पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकें शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे अपने निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक वे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद 12:20 बजे विधानसभा से निकलकर 12:30 बजे शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, सड्डू, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे 1:15 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे शांति सरोवर से प्रस्थान कर 1:35 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। वहां वे 1:40 बजे से 3:15 बजे तक आयोजित “किसान सम्मान समारोह” में शिरकत करेंगे और किसानों को सम्मानित करेंगे। 3:15 बजे वे वहां से प्रस्थान कर 3:30 बजे नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे 4:15 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे।

4:15 बजे वे विधानसभा परिसर से रवाना होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे, जहां 4:30 बजे से 5:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। 5:30 बजे वे भाजपा कार्यालय से निकलकर नवीन मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।

7:00 बजे से 9:00 बजे तक वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद वे 9:20 बजे अपने निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों में वे कार द्वारा यात्रा करेंगे।

Share
पढ़ें   CG में कोयला चोरी का वीडियो वायरल ! : ऊर्जानगरी का बताया जा रहा वीडियो, धड़ल्ले से जारी है कोयला चोरी का व्यापार

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed