7 Mar 2026, Sat

विधानसभा में सिटी बसों की बदहाल स्थिति पर हंगामा: 378 में से सिर्फ 103 बसें चालू, विधायक राजेश मूणत ने सरकार को घेरा – डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 फ़रवरी 2025

विधानसभा में गुरुवार को सिटी बस संचालन का मुद्दा उठा। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि केंद्र सरकार के संसाधनों से शहर में सिटी बसों का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के पास जितनी बसें थीं, उनमें से अब 30% भी संचालित नहीं हो रही हैं। सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

विधायक ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

विधायक राजेश मूणत ने सरकार से पूछा:

  1. क्या यह सच है कि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, कोरिया और बस्तर में अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी बनाकर सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है?
  2. क्या यह सही है कि योजना की शुरुआत में 378 बसें थीं, लेकिन अब केवल 106 बसें ही चालू हैं?
  3. यदि 272 बसें बंद हो चुकी हैं, तो उनकी वर्तमान स्थिति क्या है?
  4. खराब बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी है?
  5. क्या सरकार ने इस मुद्दे की समीक्षा की है? यदि नहीं, तो क्यों?

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब

डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वीकार किया कि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, कोरिया और बस्तर में अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी के माध्यम से सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि योजना के प्रारंभ में 378 बसें थीं, जिनमें से अब केवल 103 बसें ही चालू हैं।

उन्होंने बताया कि शेष 275 बसों का मूल्यांकन संबंधित सोसायटियों द्वारा किया जा रहा है। खराब बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा अनुबंधित संचालन एजेंसी की है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार समीक्षा कर रही है और एजेंसियों को आवश्यक मरम्मत कर बसों को दोबारा चालू करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Share
पढ़ें   मानवता हुई शर्मसार : नवजात बच्चे को कुत्तों के बीच पैरावट में छोंड़ कर चले गए अज्ञात व्यक्ति... ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी.. सुरक्षित है बच्चा.. देखिये दर्दनाक तस्वीर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed