8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25, GSDP में 7.51% की बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति आय में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा ग्रोथ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया. वित्त मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्साहजनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है. राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा प्रदेश की GSDP में ग्रोथ हुआ है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि GSDP 2023- 24 में 3,06,712 करोड़ से बढ़कर 2024- 25 में 3,29,752 करोड़ होना संभावित है, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है. इसमें कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है. कैपिटल इनकम में भी वृद्धि हो रही है.

वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की दर से वृद्धि है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 8.66 प्रतिशत है. इस तरह से राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रदेश में वृद्धि दर कहीं ज्यादा है.

Share
पढ़ें   सिमगा में सिटी सर्विलांस का शुभारंभ : 'अपराध नियंत्रण में बनेगा मील का पत्थर' - उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed