22 Oct 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक…अंबिकापुर में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे CM…भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुकाबला…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है । बैठक में सीएम के साथ कैबिनेट की सभी मंत्री मौजूद रहेंगे । कल वित्त मंत्री ओ पी चौधरी विधानसभा में बजट पेश करने वाले हैं, ऐसे में बजट पेश होने से पहले कैबिनेट की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है । बैठक में कई और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभव है । बैठक मंत्रालय में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी ।

अंबिकापुर में शपथ ग्रहण आज

सरगुजा में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आज होना है । इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे । पी जी कॉलेज हॉकी स्टेडियम, अंबिकापुर में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है । शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम के साथ कई और मंत्री शामिल हो सकते हैं ।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी का अंतिम लीग मैच आज भारत और और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा । इस मैच में जो टीम विजेता बनेगी, वो टीम ग्रुप में टॉप करेगी और उसका मुकाबला सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा । अगर यह मैच भारत जीत जाती है, तो 04 मार्च को उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से दुबई में होगा और यदि भारतीय टीम मैच हार जाती है, तो उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा । सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है।  सेमीफाइनल के मैच 04 और 05 मार्च को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला 09 मार्च को होगा । भारतीय टीम अगर फाइनल में पहुंचती है, तो फाइनल मैच दुबई में होगा ।

पढ़ें   विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार : किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं से लेकर उद्योगों, शिक्षा, बस्तर और सुशासन तक हो रहा बड़े फैसलों का असर

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed