20 Oct 2026, Tue
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़ : एक दिवसीय प्रवास में आएंगी रायपुर, विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में होंगी शामिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 मार्च 2025

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। जानकारी के अनुसार वे 24 मार्च को रायपुर आएंगी और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी ।

आपको बता दें कि इस दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है, और इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी । तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की।

इसी माह के 30 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दौरा प्रस्तावित है । PM मोदी बिलासपुर में कार्यक्रम में शामिल होकर बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ को देंगे ।

Share
पढ़ें   महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने लिया बड़ा निर्णय: मौनी अमावस्या पर शाही स्नान रद्द, श्रद्धालुओं से संगम न जाने की अपील

 

 

 

 

 

You Missed