29 Mar 2025, Sat 7:57:07 AM
Breaking

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: विधानसभा सत्र और ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ महासत्संग में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज (11 मार्च 2025) विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन विधानसभा सत्र और आध्यात्मिक महासत्संग के बीच व्यस्त रहेगा।

सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 10:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और सुबह 11:00 बजे से विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। यह सत्र शाम 4:30 बजे तक चलेगा।

 

विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे विधानसभा से रवाना होकर 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

शाम 6:45 बजे वे फिर से मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 7:00 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग महासत्संग’ में शामिल होंगे, जो 7:00 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 8:30 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड से रवाना होकर 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे और दिनभर की व्यस्तताओं के बाद विश्राम करेंगे।

Share
पढ़ें   किसान कल्याण संघ ने लगाया बड़ा आरोप.. आखिर कैसे हो सकती है NGO की कार्य अनुभव के आधार पर किसी पद की नियुक्ति ? पढ़िए क्या है पूरा मामला

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed