20 Oct 2026, Tue
Breaking

CG के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में होगा वनडे मुकाबला, इस तारीख को भिड़ेंगी दोनों टीमें

खेल डेस्क

रायपुर, 23 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच रायपुर में आयोजित होगा।

यह मैच 3 दिसंबर 2025 को परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई (BCCI) ने कोलकाता में बैठक के दौरान इस दौरे को अंतिम रूप दिया।

दक्षिण अफ्रीका नवंबर 2025 में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली और दूसरा गुवाहाटी में होगा।

वनडे सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। रायपुर में दूसरा वनडे 3 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा।

 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पूरा शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI सीरीज की शुरुआत, जिसके 3 मैच रांची, रायपुर और विजाग में खेले जाएंगे । वहीं पांच टी20 मैचों की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा ।

पहला वनडे – 30 नवंबर – रांची

दूसरा वनडे – 3 दिसंबर – रायपुर

तीसरा वनडे – 6 दिसंबर – विजग

पहला टी20 – 9 दिसंबर – कटक

दूसरा टी20 – 11 दिसंबर – नागपुर

तीसरा टी20 – 14 दिसंबर – धर्मशाला

चौथा टी20 – 17 दिसंबर – लखनऊ

पांचवां टी20 – 19 दिसंबर – अहमदाबाद

Share
पढ़ें   DURG में दोस्ती का धोखा: संविदा इंजीनियर ने 27 लाख ठगे, पैसे मांगे तो पत्नी से छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी, कोर्ट के आदेश पर FIR

 

 

 

 

 

You Missed