24 Oct 2026, Sat
Breaking

4 IPS, 2 ASP और एक रिटायर्ड IAS के यहां भी CBI की रेड : Ex CM भूपेश बघेल के साथ उनके करीबियों के यहां पहुंची CBI की टीम, कई पुलिस अधिकारियों के यहां भी चल रही पूछताछ, MLA देवेंद्र यादव की भिलाई स्थित निवास में भी CBI की टीम मौजूद, महादेव सट्टा एप को लेकर CBI की रेड

रायपुर/भिलाई, 26 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब आज तड़के CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है।

 

मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है। वहीं पूर्व IAS अनिल टूटेजा और IPS आरिफ शेख के घर भी IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास,पूर्व रायपुर IG और सीनियर IPS आनंद छाबड़ा के शांति नगर सरकारी आवास में CBI की टीम ने दबिश दी है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है। पुलिस अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी, संजय ध्रुव और प्रशांत अग्रवाल के निवास पर भी सर्च आपरेशन चल रहा है।

सीबीआई ने भाजपा नेता नरेश गुप्ता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। नरेश गुप्ता ने 18फरवरी को सीबीआई के डायरेक्टर को पत्र लिखा था।

Share
पढ़ें   रायपुर में रजत जयंती वर्ष पर राज्य स्तरीय सहकारी संगोष्ठी: डॉ. उदय जोशी की अध्यक्षता में अपेक्स बैंक में किसानों, पैक्स और सहकारी समितियों के डिजिटलरण व सुदृढ़ीकरण पर जोर, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत गणमान्य अधिकारी मौजूद<br><br>

 

 

 

 

 

You Missed