11 Mar 2026, Wed
Breaking

बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन की मांग हुई तेज: 100 दिनों से जारी आंदोलन के बीच कर्मचारी संगठनों ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात, सरकार से जल्द फैसले की अपील

प्रमोद मिश्रा

नवा रायपुर, 29 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर प्रदेश के शिक्षा सचिव से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव को अवगत कराया कि व्यापम द्वारा परीक्षा के माध्यम से चयनित बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को सेवा से हटाए जाने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इनमें से कई शिक्षक अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिससे उनके लिए अन्य रोजगार के अवसर समाप्त हो चुके हैं।

समायोजन की मांग

संगठनों ने मांग की कि छत्तीसगढ़ सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इन शिक्षकों को ‘प्रयोगशाला विज्ञान सहायक शिक्षक’ के पद पर शीघ्र समायोजित करना चाहिए, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित हो सके।

बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

कमल वर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ एवं प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

राजेश चटर्जी – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन एवं प्रांतीय सचिव, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

चंद्रशेखर तिवारी – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं प्रांतीय प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

बी. पी. शर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस एवं प्रांतीय सलाहकार, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

100 दिनों से जारी धरना आंदोलन

गौरतलब है कि बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक 100 दिनों से अधिक समय से नया रायपुर स्थित तुता धरना स्थल पर अपनी सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

Share
पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : NHMMI के द्वारा योग दिवस के उपलक्ष में योग महोत्सव का हुआ आयोजन, योग के बारे में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed