20 Oct 2026, Tue
Breaking

EDUCATION NEWS : ITM यूनिवर्सिटी में शुरू हुए दो नए कोर्स, छात्रों को रोजगार के साथ बिजनेस से जोड़ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन का बड़ा निर्णय

एजुकेशन डेस्क

रायपुर, 08 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक ITM यूनिवर्सिटी ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए दो नए कोर्स की आज शुरुआत की है । आज प्रेस क्लब में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन कर विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर लक्ष्मी मूर्ति ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अपने नवीनतम शैक्षणिक कार्यक्रमों का अनावरण आज हमने किया । विश्ववि‌द्यालय दो अत्याधुनिक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स बी. बी.ए. इन सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक्स और बी.बी.ए. इन बैंकिंग एंड फाइनेंस की औपचारिक शुरुआत आज से कर रही है ।

इन कार्यक्रमों के साथ-साथ, विश्वविद्यालय 2025 एडमिशन ब्रोशर भी जारी किया, जिसमें करियर के लिए निर्णायक अवसरों, मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही नई शैक्षणिक साझेदारियों को दर्शाया गया है, जो आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर को मध्य भारत में उच्च शिक्षा का एक अग्रणी केंद्र बनाती हैं।

शुभारंभ से पूर्व, सुश्री लक्ष्मी मूर्ति, प्रो-वाइस चांसलर, आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने कहा कि”हमें इन नए युग के बीबीए प्रोग्राम्स की शुरुआत करते हुए खुशी हो रही है, जो उभरती हुई इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। हमारा उ‌द्देश्य ऐसे ग्रेजुएट्स तैयार करना है जो न केवल अकादमिक रूप से सक्षम हों, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और वैश्विक दृष्टिकोण से भी संपन्न हों।”

ये नए बीबीए प्रोग्राम्स विशेषीकृत और भविष्य-केंद्रित शिक्षा प्रदान करने के उ‌द्देश्य से तैयार किए गए हैं : बीबीए इन सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक्स छात्रों को वैश्विक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, वेयरहाउसिंग और संचालन को डिजिटल टूल्स और वास्तविक केस स्टडीज़ के माध्यम से प्रबंधित करना सिखाएगा।

पढ़ें   सुकमा कनेक्ट 2.0 को राष्ट्रीय पहचान: देश के 14 प्रस्तावों में जगह, 1.17 करोड़ मंजूर; गांवों तक पहुंचेगी मोबाइल वैन से सरकारी सेवाएं

बीबीए इन बैंकिंग एंड फाइनेंस आधुनिक बैंकिंग प्रणालियों, वित्तीय विश्लेषण, फिनटेक और निवेश रणनीतियों में गहराई से प्रशिक्षण देगा, जिससे छात्र भारत के तेजी से बढ़ते वितीय क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा सकें।

प्रेस वार्ता के दौरान विश्ववि‌द्यालय की कुछ प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया जिनमें मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड, जिसमें छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख कंपनियों में स्थान मिला है।

ITM यूनिवर्सिटी की विशेषता

छत्तीसगढ़ की अग्रणी उभरती यूनिवर्सिटी के रूप में मान्यता, जिसकी विशेषता है अकादमिक उत्कृष्टता और इंडस्ट्री-फोकस्ड पाठ्यक्रम उपलब्ध है ।

होटल मैनेजमेंट में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप के रोमांचक अवसर, जिनके माध्यम से छात्रों को America, Singapore, UK, UAE, Mauritius and New Zealand जैसे देशों में वैश्विक हॉस्पिटैलिटी अनुभव प्राप्त होता है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed