16 May 2025, Fri 7:06:53 PM
Breaking

प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत: डिप्टी सीएम अरुण साव बोले– साय सरकार हर घर तक पहुँचाएगी समाधान, दुर्ग कांड पर कांग्रेस को घेरा, कहा– अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 अप्रैल 2025

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, साय सरकार आज से प्रदेशभर में सुशासन तिहार मना रही है। जन सरोकार का यह बड़ा उदाहरण है। सरकार इसके माध्यम से जनता तक जाएगी, और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। तीन चरणों में यह आयोजन किया गया है। 31 मई को इसका समापन होगा।

 

साव ने कहा कि, सुशासन तिहार से नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत जानने को मिलेगी। वहीं इससे सरकारी योजनाएं बनाने में भी मदद मिलेगी। साय सरकार का यह सुशासन तिहार एक बड़ा अभियान है। हम सब इसमें सहभागी बनने जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने दुर्ग दुष्कर्म मामले पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ऐसे भावनात्मक मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जनता ने पांच साल तक कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार देखी है। कैसे अपराधी उनके पहलू में आकर छुपते थे। उन्होंने अपराधियों का संरक्षण किया, पुलिस और कानून का पांच साल तक दुरुपयोग किया। ये किसी से छिपी नहीं है। दुर्ग की घटना बेहद दर्दनाक और विभत्स है, हम सभी उस घटना से दुखी हैं। पूरी संवेदना परिवार के साथ है। इस मामले की पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। इस सरकार में दोषी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साव ने कहा कि, भाजपा संगठन की नियमित बैठक होती है। हमारे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी का प्रवास होगा। वे पार्टी की बैठक लेकर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इसी संदर्भ में कल अलग-अलग वर्ग की बैठक है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती वन अधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में विचरण कर रहे वन्यप्राणियों की निगरानी, शिकार की रोकथाम, सुरक्षा, मानव-वन्यप्राणी द्वंद, वन अपराध नियंत्रण पर हुई विस्तृत चर्चा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed