21 Oct 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बस्तर के विकास को लेकर लेंगे बड़ी बैठक…कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ स्थगित…IPL में आज दिल्ली और राजस्थान का मुकाबला…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे । इस बैठक में बस्तर रेंज के तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे । बैठक में बस्तर के विकास को लेकर रोडमैप तय किया जाएगा । तय कार्यक्रम के मुताबिक बस्तर में बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री इसके बाद CSIDC, साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

कांग्रेस की न्याय यात्रा स्थगित

प्रदेश में बदहाल कानून-व्यवस्था एवं महिलाओं व अबोध बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार/ रेप का आरोप लगाते संवेदनशील आपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस न्याय यात्रा निकालने वाली थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई । प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया, 18 से 20 अप्रैल तक निकलने वाली न्याय यात्रा को स्थगित की गई है. वहीं 21 अप्रैल का कार्यक्रम यथावत रहेगा । 21 अप्रैल को कांग्रेस बड़ी सभा के बाद सीएम हाउस का घेराव करेगी ।

IPL में आज मुकाबला

IPL 2025 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना दिल्ली से राजस्थान रॉयल्स से होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 मैच जीते हैं। आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा ।

पढ़ें   भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ ने दिखाई अपनी सांस्कृतिक, औद्योगिक और जनजातीय विरासत की धाक, सिएटल, टोरंटो और कैलिफोर्निया में बिखरी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की झलक

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed