1 Jun 2025, Sun
Breaking

कवर्धा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप: दोपहर ढाई बजे तक ब्लास्ट की चेतावनी, IED होने का दावा, BDS टीम मौके पर जांच में जुटी

डेस्क

कवर्धा, 16 अप्रैल 2025

कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। यह मेल कलेक्टर कवर्धा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें आज दोपहर 2:30 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर को उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

मेल में यह भी उल्लेख किया गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) पहले से ही प्लांट की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। पुलिस की बम निरोधक दस्ते (BDS टीम) द्वारा पूरे परिसर की गहन छानबीन की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।

फिलहाल किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन पूरी कार्रवाई अलर्ट मोड पर जारी है।

Share
पढ़ें   नौतपा की तपती धूप भी नहीं तोड़ पाई महिलाओं का हौसला : ऐतिहासिक संख्या में आईं महिलाओं ने लिया संकल्प...शराबबंदी पर वादाखिलाफी के विरोध में जुटी रिकॉर्ड भीड़...पूर्व CM रमन ने घेरा राज्य सरकार को

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed