7 Jun 2026, Sun
Breaking

सुप्रिया श्रीनेत ने किया पत्रकारों का अपमान ! : BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने सुप्रिया के बयान की कड़ी निंदा की, बोले : “बयान माफी लायक भी नहीं”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी m सुप्रिया श्रीनेत आज हेराल्ड मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित की । इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकारों को लेकर कहा कि टीवी चैनल में बैठने वाले एंकर जो बड़ी – बड़ी बाते करते है उनकी सैलरी उन विज्ञापनों से आती है जो उनकी आवाज दबाने के लिये दिए जाते हैं ।

 

 

https://x.com/caamitchimnani/status/1914696379101851679?t=plTU7aAlFIca_EBhn4SQbw&s=19

उनके इस बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार ,दिन रात मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं, खबरों के लिए जूझते हैं और आज 44 डिग्री में झुलसते हुए आपकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कवर करने आए थे, उनकी मेहनत की कमाई पर इस प्रकार का गंदा बयान सच में बहुत दुखी कर रहा है पूरे पत्रकार समुदाय को आपका यूं नीचा दिखाना माफी के काबिल नहीं ।  अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस का यह बयान पत्रकारों के लिए कांग्रेस की नफरत और घृणा का बड़ा प्रमाण है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त कदम: आर.टी.ई. नियम नहीं मानने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, बच्चों के अधिकार की रक्षा

 

 

 

 

 

You Missed