28 May 2025, Wed 3:49:26 PM
Breaking

बलौदाबाजार में विहिप बजरंगदल की ज़िला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न: संगठन विस्तार की बनी रणनीति, नए दायित्वों का हुआ ऐलान, रामोत्सव से हनुमान जन्मोत्सव तक के आयोजनों की समीक्षा, रायपुर विभाग में भी हुआ पुनर्नियोजन

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 25 अप्रैल 2025

श्री महावीर देव मंदिर, बजरंग चौक में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल बलौदाबाजार-भाटापारा जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल, सिमगा, भाटापारा प्रखंडों के दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत ॐ एवं विजय मंत्र के साथ की गई। प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया, प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमलता बिसेन, प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा, प्रांत गौसेवा प्रमुख सुशील भुषाणिया, प्रांत सह संयोजिका भारती ठाकुर, रायपुर विभाग संगठन मंत्री ओमप्रकाश सैनी, विभाग समरसता प्रमुख राजेश साहू उपस्थित रहे।

प्रांत संगठन मंत्री ने संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में रामोत्सव, नववर्ष, हनुमान जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसका विवरण जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने प्रस्तुत किया।

प्रांत संगठन मंत्री द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई:

  • अभिषेक तिवारी – जिला अध्यक्ष (पुनर्नियुक्त)
  • रामकुमार साहू (दरचुरा) – जिला मंत्री
  • बिसौहा राम वर्मा (कौड़िया) – जिला उपाध्यक्ष
  • अंजली जायसवाल (भाटापारा) – जिला उपाध्यक्ष (महिला)
  • शिव प्रकाश तिवारी – जिला कोषाध्यक्ष
  • लक्षमेन्द्र अग्रवाल – सेवा प्रमुख
  • शशिकांत साहू (रवान) – सह सेवा प्रमुख
  • निशांत श्रीवास्तव – समरसता प्रमुख
  • विनय गुप्ता – धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख
  • पं. पंकज शुक्ल (कोहरौद) – सत्संग प्रमुख
  • नीलकंठ यदु (बैकोनी) – बजरंगदल जिला संयोजक
  • केवल साहू (बनसंकरा), विजय साहू (लवन), दीपक साहू (फुलवारी) – जिला सह संयोजक
  • रवि यादव – नगर संयोजक से जिला बलोपासना (अखाड़ा) प्रमुख
  • हेमन्त साहू (टुंड्रा) – गौरक्षा प्रमुख

वहीं, राजेश केशरवानी को जिला मंत्री के पद से पदोन्नत कर रायपुर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ॐ उच्चारण के साथ सहमति प्रकट कर किया गया।

Share
पढ़ें   विहिप बजरंगदल ने फूंका CM भूपेश बघेल का पुतला - बजरंग दल पर CM के द्वारा दिये गए बयान को लेकर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के साथ बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed