22 Oct 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय लेंगे गृह, पंचायत और नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक…प्रदेश के रजिस्ट्री कार्यालय रहेंगे बंद…IPL में राजस्थान और गुजरात का मुकाबला…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण बैठके लेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।  उसके बाद दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक गृह विभाग समीक्षा बैठक लेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4 से 5:30 बजे तक नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे ।

छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्ट्री कार्यालय रहेंगे बंद

प्रदेशभर में सभी पंजीयन कार्यालय आज बंद रहेंगे । सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में पंजीयन कार्य बंद रहेगा। रजिस्ट्री बंद रहने से प्रदेशभर में करीब 15,000 से अधिक लोगों को असुविधा होने की संभावना जताई जा रही है। पंजीयन विभाग ने अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पक्षकारों को पहले ही मैसेज कर जानकारी दे दी है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

आईपीएल में आज राजस्थान और गुजरात का मुकाबला

IPL में आज गुजरात और राजस्थान का मुकाबला होगा । शाम 7:30 बजे से यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा । पॉइंट्स टेबल में गुजरात दूसरे स्थान पर है, तो वहीं जयपुर की टीम 8वें स्थान पर है ।

Share
पढ़ें   अंबिकापुर में अरुण साव की अफसरों को दो टूक: बोले—काम में देरी बर्दाश्त नहीं, त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत करें

 

 

 

 

 

You Missed