17 Jun 2025, Tue 9:07:51 AM
Breaking

CG कैबिनेट का बड़ा फैसला: सेवा समाप्त 2621 बी.एड. सहायक शिक्षकों को मिला न्याय, अब सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर होगा समायोजन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 अप्रैल 2025

राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन को मंजूरी दे दी है। यह फैसला शिक्षा क्षेत्र में न्याय और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस निर्णय से वे सहायक शिक्षक लाभान्वित होंगे, जिनकी नियुक्ति सीधी भर्ती 2023 के तहत हुई थी, लेकिन बाद में सेवा समाप्त कर दी गई थी। सरकार ने उनकी योग्यता और प्रशिक्षण को मान्यता देते हुए उन्हें विज्ञान (प्रयोगशाला) शिक्षक के रूप में पुनर्नियुक्त करने का रास्ता साफ कर दिया है।

शासन के इस कदम से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रयोगशाला आधारित विज्ञान शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, हजारों परिवारों को राहत और सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Share
पढ़ें   मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में भीषण आग: 12 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, असामाजिक तत्वों पर आगजनी का शक, दहशत में स्थानीय लोग

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed