13 Jun 2025, Fri 4:42:25 PM
Breaking

परिवार की शादी में छत्तीसगढ़ी परंपरा को किया शामिल : CM विष्णु देव साय ने कमार बस्ती से खरीदा बांस का पर्रा, धुकना और सुपा, स्थानीय हुनर को बताया अनमोल

बलौदाबाजार, 09 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।

Share
पढ़ें   कुरूद अधिवक्ता संघ के चुनावी मैदान में उतरेंगे 5 दिग्गज अधिवक्ता, मुकेश साहू एवं रमेश पांडे दो नए चेहरे चुनावी रण में

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed