14 Jun 2025, Sat
Breaking

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल: नवा रायपुर के सेंट्रल पार्क में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया नारियल का पौधरोपण, हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दी नई गति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 13 मई 2025

पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क में नारियल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नारियल के पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को और मजबूत किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन का रूप दें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में हरित आवरण को बढ़ाने हेतु संकल्पित है और वृक्षारोपण को एक जन-भागीदारी अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, कृषि संचालक राहुल देव, उद्यानिकी संचालक एस. जगदीशन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा : जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान और संस्कृति की विशेषताओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, जानिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रमुख बातें

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed