13 Mar 2026, Fri
Breaking

बीजापुर ऑपरेशन से पहले माओवादियों की सरकार को खुली चुनौती: हथियारबंद इलाकों में घिरा संगठन, फिर भी की पांचवीं बार शांति वार्ता की अपील, केंद्र से मांगी स्पष्टता, अमित शाह से जवाब की मांग

जगदलपुर, 14 मई 2025

बीजापुर में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सीआरपीएफ के डीजी और छत्तीसगढ़ के डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले माओवादी संगठन ने प्रेस नोट जारी कर केंद्र और राज्य सरकार से एक बार फिर शांति वार्ता की अपील की है। माओवादी संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह शांति वार्ता के लिए तैयार है या नहीं। उन्होंने बताया कि यह शांति वार्ता की माओवादियों की पांचवीं अपील है।

प्रवक्ता अभय ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की स्पष्ट प्रतिक्रिया आनी चाहिए, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। अभय ने यह भी दावा किया कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर 26 माओवादी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन शांति वार्ता के लिए तैयार है और मुख्यधारा में आने की इच्छा रखता है, लेकिन माओवादी क्षेत्रों में सात लाख से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती के चलते संगठन बैठकें तक नहीं कर पा रहा है।

तेलंगाना की प्रतिक्रिया सराहनीय, केंद्र और छत्तीसगढ़ पर जताई चिंता

प्रेस नोट में प्रवक्ता अभय ने बताया कि 25 अप्रैल को माओवादी संगठन ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की थी कि जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एक समय सीमा तय कर युद्धविराम की घोषणा करते हुए शांति वार्ता शुरू की जाए। इस पर तेलंगाना सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिक्रिया निराशाजनक रही।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बंडी संजय और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने साफ कर दिया कि युद्धविराम का कोई सवाल ही नहीं उठता और हथियार डाले बिना शांति वार्ता संभव नहीं है। अभय ने आरोप लगाया कि विजय शर्मा द्वारा पहले बिना शर्त वार्ता की बात कही गई थी, लेकिन अब सरकार माओवादियों को हथियार छोड़ने की शर्त थोप रही है, जो वार्ता की भावना के विपरीत है।

Share
पढ़ें   अनुकरणीय : FB पर पोस्ट पढ़कर गृहमंत्री ताम्रध्वज ने तत्काल लिया स्टेप...संवेदनशीलता का परिचय देते जाना घायल जवान का हाल...ज़िम्मेदारी का एहसास कराती रिपोर्ट पढ़िये

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed