7 Mar 2026, Sat

अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सली मुठभेड़: IED धमाके और हमले में DRG के दो जवान शहीद, नारायणपुर में दी जाएगी अंतिम सलामी

नारायणपुर, 22 मई 2025

अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन अभियान के दौरान कल 21 मई 2025 को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो वीर जवान शहीद हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजापुर DRG के जवान रमेश हेमला शाम लगभग 7 बजे नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए और मौके पर ही शहीद हो गए। इससे पहले उसी दिन सुबह, नारायणपुर जिले के ओरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटबेडा निवासी, 38 वर्षीय DRG जवान खोटलूराम कोर्राम नक्सली हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए।

दोनों शहीदों को आज 22 मई 2025 को दोपहर 12 बजे, रिजर्व पुलिस लाइन, नारायणपुर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके उपरांत शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

जवानों की शहादत ने एक बार फिर सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को साबित किया है। पूरा छत्तीसगढ़ आज अपने इन वीर सपूतों को नमन कर रहा है।

Share
पढ़ें   रायगढ़ में खौफनाक वारदात: पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या, आंगन में दबे मिले 4 शव… जमीन सौदे से जुड़ रहा हत्याकांड का सुराग

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.