प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 01 जून 2025

मुख्यमंत्री आज रविवार को दुर्ग, कोण्डागांव और रायपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। उनका दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। 11:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:20 बजे भिलाई (दुर्ग) स्थित प्रथम बटालियन हेलीपेड पहुंचेंगे।
इसके पश्चात 11:25 बजे दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी स्थित 36 फोर्ट में “चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय महाधिवेशन” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा।
दोपहर 12:20 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा कोण्डागांव जिले के ग्राम भोंगापाल रवाना होंगे, जहां 01:20 बजे तक पहुंचकर “भोंगापाल बुद्ध महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 02:10 बजे तक चलेगा।
इसके पश्चात वे पुनः हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे और 03:00 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा 03:05 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “देवांगन महाकुम्भ – 2025” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 03:50 बजे अपने निवास के लिए रवाना होंगे और लगभग 04:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के इस सघन दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





