6 Jun 2026, Sat
Breaking

CG में शराब घोटाला मामले में विजय भाटिया की गिरफ्तारी : ACB की टीम ने किया कोर्ट में पेश, एक दिन की मिली रिमांड, ACB ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी, भाटिया के करीबियों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 जून 2025

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया को रायपुर लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया । इसके साथ ही EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के 8 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई चल रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक EOW के अधिकारी भिलाई नेहरू नगर स्थित भाटिया के घर पर सुबह 6 बजे छानबीन कर रही है। 2 अलग अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी पहुंचे हैं। उन्होंने आते ही पूरे घर को चारों तरफ से देखा। इसके बाद घर में रह रहे लोगों से पूछताछ शुरू की।

ACB द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति

आज कोर्ट से 14 दिन की रिमांड एसीबी की टीम ने मांगी थी लेकिन एक दिन की रिमांड मिल सकी । कल फिर विशेष कोर्ट में ACB की टीम विजय भाटिया को पेश करेगी और हो सकता है कि इस बार रिमांड ज्यादा दिनों की मिले । माना जा रहा है कि विजय भाटिया पूछताछ में कई बड़े खुलासे कर सकता है ।

Share
पढ़ें   धान खरीदी पर बड़ा फैसला: किसानों का पंजीकरण अब एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल पर, मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में तय हुई समर्थन मूल्य पर खरीदी और समय पर भुगतान की व्यवस्था

 

 

 

 

 

You Missed