10 Mar 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…BJP विधायकों की बैठक में मौजूद रहेंगे संगठन के बड़े चेहरे…रायपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी । इस बैठक में कई बड़े निर्णय सरकार ले सकती है, जिसमें शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ किसानों से जुड़े बड़े निर्णय भी सरकार ले सकती है ।

दरअसल, वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 53% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी फिलहाल 53% DA मिल रहा है। ऐसे में साय सरकार अगर 2 प्रतिशत की और वृद्धि करती है तो राज्य कर्मचारियों का DA बढ़कर 55% हो सकता है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

कैबिनेट की यह बैठक सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी अहम मानी जा रही है। राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में खाद, बीज और सिंचाई सुविधा से जुड़ी कई योजनाओं और सब्सिडी पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। यह फैसला खासतौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को राहत देने वाला हो सकता है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक

छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायकों की बड़ी बैठक आज राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ स्थानीय संगठन के बड़े चेहरे लेने वाले हैं । चूंकि यह बैठक एकाएक रखी गई है, ऐसे में माना न रहा है कि बैठक में बीजेपी विधायकों को कोई अहम टास्क दिया जा सकता है साथ ही आने वाले दिनों में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने की रुपरेखा भी बनाई जा सकती है ।

पढ़ें   दिनदहाड़े लूट BREAKING : राजधानी में दिनदहाड़े लूट... पैसों से भरा बैग लूटकर 3 अज्ञात बाइक सवार हुए फरार

दिव्यांगजनों को घर बैठे रोजगार का सुनहरा अवसर

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 18 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित होगा।

विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों को घर बैठे एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह कार्य पूरी तरह से कमीशन आधारित होगा, जिसमें कार्य की मात्रा के अनुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा।

योग्यता और आवश्यक दस्तावेज

इस कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी इच्छुक 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्हें अपने साथ 12वीं की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड दस्तावेजों की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed