8 Mar 2026, Sun
Breaking

अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करता था महिलाओं को ब्लैकमेल, दुष्कर्म और उगाही : कोण्डागांव पुलिस ने दबोचा दरिंदा अमान वीरानी, कई पीड़िताएं आईं सामने

मीडिया 24 डेस्क

कोण्डागांव, 5 जुलाई 2025

कोण्डागांव जिले में महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने, शारीरिक शोषण करने और पैसों की जबरन उगाही करने वाला आरोपी अमान वीरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़े साइबर यौन अपराध का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने न केवल एक बल्कि कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

कैसे हुआ मामला उजागर

कोण्डागांव पुलिस को एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि केशकाल निवासी अमान वीरानी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर विश्वास में लेकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हीं फोटोज और वीडियोज को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण किया और पैसों की मांग करने लगा।

ब्लैकमेलिंग, शोषण और लगातार उगाही से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत, जिसके बाद कोण्डागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लिया और कार्रवाई शुरू की।

कई लड़कियां पहले से थीं शिकार

जांच के दौरान सामने आया कि अमान वीरानी एक सीरियल ब्लैकमेलर और यौन अपराधी है, जो सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उनके साथ संबंध बनाकर गुप्त रूप से अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करता था। इन सामग्रियों के माध्यम से वह पीड़िताओं को डराकर उनके साथ जबरन संबंध बनाता और पैसों की मांग करता था।

गिरफ्तारी और पूछताछ में कबूला जुर्म

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वॉय. अक्षय कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और केशकाल थाना प्रभारी अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई, जहां से उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अमान ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय केशकाल में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पढ़ें   विधायक का अपमान कब तक? : जिला प्रशासन के कार्यक्रम में विधायक फिर हुए अपमानित, कार्यक्रम छोड़ चले गए विधायक शैलेष पांडे

कड़ी धाराओं में केस दर्ज

आरोपी अमान वीरानी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 64(1), 64(2)(ड), 308(2), 324(4), 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और विवेचना जारी है।

जांच टीम में रहे ये अधिकारी शामिल

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी केशकाल ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि हेमंत देवांगन, सउनि सुमित्रा सेठिया, प्र.आर. ललित नेताम, प्र.आर. संजय बिसेन, म.आर. सोनल यादव, थाना प्रभारी कोण्डागांव टामेश्वर चौहान, साइबर सेल से उनि अमिताभ खाण्डेकर, आरक्षक संतोष कोडोपी, बिज्जू यादव और गिरजू शोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का अपील

कोण्डागांव पुलिस ने आम नागरिकों, खासकर महिलाओं से अपील की है कि यदि किसी के पास भी आरोपी से जुड़ी और जानकारी है या कोई और भी पीड़िता है, तो आगे आकर पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है और आरोपी को उसके अपराध की सजा दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई कर रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed