मीडिया 24 डेस्क
कोटा (बिलासपुर), 5 जुलाई 2025

कोटा विधानसभा के शिवतराई स्थित गौठान परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव ने विशेष रूप से शिरकत की और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीपल, नीम, अमरूद सहित कई छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जल-संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु चर्चा भी की गई। इस अवसर पर प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा,
“एक पेड़ माँ के नाम” केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि मातृभूमि और मातृत्व के प्रति सम्मान की एक प्रेरक पहल है। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पौधा रोपे और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक हरित भविष्य की नींव बन सकता है। भाजपा इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कार्य कर रही है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान को जनांदोलन का रूप दें और हर गांव-बस्ती में न केवल पौधारोपण करें, बल्कि पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, जिला पंचायत सभापति निरंजन पैकरा, जिला पंचायत सदस्य जय कुमारी जगत, मंडल अध्यक्ष भोजेश रजक, बजरंग जायसवाल, राजू सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, दया शंकर तिवारी, विकास सिंह, बाबा गोस्वामी, प्रदीप कश्यप, राम लाल साहू, फेकू साहू, नेम सोनी, बृजेश साहू, प्रीतम चौधरी, रविंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से एसडीएम नितिन तिवारी और सीईओ युवराज सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया। क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल और प्रेरणादायक रहा।





