11 Mar 2026, Wed
Breaking

ट्रेडिंग के नाम पर अवैध वसूली मामले में और गिरफ्तारियां : शिक्षक रामनारायण साहू के परिवारवालों को कांकेर से टीम ने किया गिरफ्तार, चन्द्रखुरी, शिवरीनारायण के साथ कई जगहों पर जमीन की मिली जानकारी, करोड़ों रूपये के ठगी मामले में अब तक 10 गिरफ्तार

● पुलिस द्वारा करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले प्रकरण में की जा रही है आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी
● पुलिस द्वारा प्रकरण में आज 06 और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को कांकेर से लिया गया हिरासत में
● आरोपियों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना रकम वापस करने का झांसा देकर की गई ठगी
● आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपए की रकम शेयर मार्केट में किया गया खर्च
● ठगी की गई रकम में से आरोपियों द्वारा कुल ₹1,75,00,000 कीमत मूल्य का 70 नग हेली मशीन खरीदा गया
● साथ ही सोनाखान, चंदखुरी, सांकरा, शिवरीनारायण आदि में कई एकड़ जमीन भी है आरोपियों द्वारा खरीदा गया

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार/रायपुर, 08 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सोनाखान चौकी के महकम के रहने वाले सरकारी शिक्षक रामनारायण साहू के परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । दरअसल, शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 02 वर्ष में रकम का दुगना कर वापस करने का झांसा देते हुए आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य द्वारा विभिन्न लोगों से करोड़ रूपयों की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिस पर थाना कसडोल में आरोपियों के विरुद्ध अब तक 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ आदि के भी कई लोगो के साथ भी शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाकर कम समय मे पैसा दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के संबंध में जानकारी मिल रही है, जिसके संबंध में जांच तस्दीक कार्यवाही की जा रही है।

पढ़ें   CGPSC Mains Exam Result 2024: 643 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित, 10 नवंबर से शुरू होगी इंटरव्यू प्रक्रिया

प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा गहन जांच तस्दीक एवं विवेचना करते हुए ठगी करने वाले सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करते हुए प्रकरण में संपूर्ण जांच, पीड़ितों से आवेदन लेने, आरोपियों की पता तलाश करने, संबंधित आरोपियों की संपत्ति जप्ती/कुर्की की कार्यवाही करने एवं उच्चतम विवेचना हेतु एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जानकी साहू एवं देवनारायण साहू तथा कांकेर से अनीता साहू, कुसुम रानी साहू, अनिल शंकर साहू एवं ग्राम बिलारी जिला जांजगीर चांपा निवासी रामनारायण साहू निवास को हिरासत में लिया गया। उक्त सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपियों द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों से विस्तृत पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपियों द्वारा शेयर मार्केट में करोडों रुपए रकम लगाकर खर्च किया गया है। साथ ही इनके द्वारा ₹1,75,00,000 कीमत मूल्य का 70 नग हेली मशीन खरीदा गया है। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा सोनाखान, शिवरीनारायण, सांकरा, डीएमएस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स चंदखुरी आदि स्थानों में कई एकड़ जमीन भी खरीदा गया है। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा शेयर मार्केटिंग में डीमैट अकाउंट, एंजेल वन ब्रोकर्स, मास्टर अकाउंट, कॉपी ट्रेडिंग अकाउंट एवं ट्रस्ट वॉलेट अकाउंट बनाकर निवेश किया गया है। आरोपियों से विभिन्न बैंक खाता, एटीएम, पैन कार्ड आदि तथा कुल ₹81,000 नगद, एक मोटरसाइकिल एवं एक कार ब्रेजा बरामद किया गया है।

पढ़ें   CG बड़ी खबर : किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में अब समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर होगी कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी

आरोपियों के बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा रही है तथा साइबर सेल की टीम द्वारा प्रकरण के समस्त बिंदुओं का अवलोकन कर तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है।  प्रकरण में आज दिनांक 08.07.2025 को सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक थाना कसडोल में 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण विवेचना में है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. अनीता साहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम महकम चौकी सोनाखान
2. कुसुम रानी साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम महकम चौकी सोनाखान
3. अनिल शंकर साहू उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर जिला जांजगीर-चांपा
4. राम नारायण साहू उम्र 48 वर्षग्राम बिलारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा
5. जानकी साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम महकम थाना कसडोल
6. देवनारायण साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम महकम थाना कसडोल

Share

 

 

 

 

 

You Missed