7 Mar 2026, Sat

643000 की ऑनलाइन ठगी: फरार आरोपी साजिद राजा गिरफ्तार, जेल भेजा गया, बसदेई चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मन्नू मिश्रा

सूरजपुर, 08 जुलाई 2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के निर्देश पर गंभीर अपराधों की रोकथाम व त्वरित कार्रवाई के तहत बसदेई चौकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

अपराध क्रमांक 363/25 धारा 318(2) BNS के अंतर्गत दर्ज मामले में प्रार्थी अब्दुल हकीम के भारतीय स्टेट बैंक शाखा भैयाथान के खाते से आरोपी साजिद राजा द्वारा फोन-पे के माध्यम से 6,43,000 रुपये की ठगी की गई थी। आरोपी ने प्रार्थी की जानकारी के बिना यह रकम छलपूर्वक अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी।

मामले में आरोपी साजिद राजा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आज 08 जुलाई को बसदेई चौकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में हाल ही में पदस्थ चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी, प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पांडे, महेंद्र कुमार सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल व प्रेम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से आम जनता में विश्वास मजबूत हुआ है और यह संदेश गया है कि साइबर व आर्थिक अपराधों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 'बने खाबो - बने रहिबो' अभियान शुरू : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चलित खाद्य परीक्षण लैब को दिखाई हरी झंडी, मिलावटखोरी पर कसेगा शिकंजा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed