7 Mar 2026, Sat

विधानसभा में गरमाया रेत खनन का मुद्दा: विपक्ष ने उठाए सवाल, अध्यक्ष ने चर्चा से किया इनकार, विरोध में वॉकआउट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में पुलिस और माइनिंग अधिकारियों की मिलीभगत से रेत माफिया बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “अब खदानों में गोलियां चल रही हैं और जिंदा इंसानों पर ट्रक चढ़ाए जा रहे हैं।” उन्होंने इस विषय पर चर्चा की स्वीकृति की मांग की।

महंत के समर्थन में कई कांग्रेस विधायकों ने अपनी बात रखी। उमेश पटेल ने कहा कि जब माइनिंग अधिकारियों से पूछताछ की जाती है तो वे साफ कहते हैं कि ‘हमें ऊपर से आदेश है इन्हें न पकड़ने का।’ उन्होंने रायगढ़ जिले के मांड नदी में हो रहे अवैध खनन का हवाला देते हुए चर्चा की आवश्यकता जताई।

वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि आज के समय में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं, पूरी सरकारी मशीनरी माफियाओं से मिली हुई है। दिलीप लहरिया ने कहा कि बारिश के मौसम में भी महानदी से अवैध रूप से रेत सप्लाई की जा रही है और माफिया चाकूबाजी तक करने लगे हैं।

रामकुमार यादव और अन्य विधायकों ने भी इस पर तत्काल चर्चा की आवश्यकता बताई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “रेत खनन का यह मुद्दा निर्माण से जुड़ा हुआ है। सरकार को जेब में रखकर माफिया नदियों को खाली कर रहे हैं। आपके जिले में गोलियां चल रही हैं, यह विषय बेहद गंभीर है।”

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने स्थगन सूचना के बावजूद इस विषय को सदन में चर्चा योग्य नहीं माना और ग्राह्यता अस्वीकार कर दी। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

पढ़ें   ब्रेकिंग : मंदिर हसौद से लगे गाँधीग्राम में मड़ई मेले का कल भव्य आयोजन, सरकार के मंत्री डहरिया होंगे शामिल, कई लोक कलाकार देंगे कई आकर्षक प्रस्तुतियाँ

विधानसभा में रेत माफियाओं की बढ़ती दादागिरी और प्रशासनिक चुप्पी को लेकर विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है, लेकिन सदन में चर्चा न होने से नाराजगी और अधिक गहराती दिख रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.