मीडिया 24 डेस्क
दिल्ली, 17 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बुधवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025 समारोह में शिरकत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले सम्मान को ग्रहण करने के लिए वे प्रदेश की टीम के साथ पहुंचे।
डिप्टी सीएम साव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस गौरवपूर्ण अवसर की जानकारी साझा करते हुए लिखा —
“स्वच्छता परमो धर्मः
स्वच्छता छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा है।
छत्तीसगढ़ की अपनी टीम के साथ, छत्तीसगढ़ के अपने तीन करोड़ परिवारजनों के प्रतिनिधि के रूप में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में सम्मिलित हो रहा हूं।
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को जो सम्मान मिल रहा है, वह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन, प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग और हमारे अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण व परिश्रम का परिणाम है।”
#SwachhSurvekshan2025 #CleanChhattisgarh #TeamChhattisgarh
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को मिले सम्मान को प्रदेश के स्वच्छता अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



