8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में BJP के सदस्यता महाअभियान ने बनाया रिकॉर्ड : 60 लाख नए सदस्यों के जुड़ने पर CM साय करेंगे कार्यकर्ताओं का सम्मान, जानिए किस विधायक ने मारी बाजी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाते हुए 60 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा है। इस उपलब्धि के जश्न के तौर पर रायपुर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद अभियान में सक्रिय रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे। यह भव्य आयोजन नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगा।

पार्टी के आला नेताओं ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। सम्मान पाने वालों की सूची में सांसद, विधायक, पार्षद, जिला संयोजक और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं। इस अवसर पर सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नेताओं की भी घोषणा की जाएगी।

कब शुरू हुआ था सदस्यता अभियान?

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 3 सितंबर 2024 को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। पहले सदस्य के रूप में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर 60 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा।

इन विधायकों ने सदस्य बनाने में मारी बाजी

सदस्यता अभियान में नए सदस्य जोड़ने के मामले में टॉप-3 में जिन विधायकों ने जगह बनाई है, उनमें रिकेश सेन, भावना बोहरा और अजय चंद्राकर का नाम शामिल है। वहीं रायपुर शहर से 12 ऐसे नेता हैं, जिन्होंने 3,000 से अधिक सदस्य बनाए हैं। इनमें विधायक पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत और मोतीलाल साहू प्रमुख हैं।

जिलों-जिलों में बांटी गई थी जिम्मेदारियां

सदस्यता अभियान की सफलता के पीछे पार्टी की रणनीतिक टीमवर्क अहम रही। विभिन्न जिलों में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी:

  • सुकमा: ओजस्वी मंडावी, अरुण सिंह भदौरिया, हूंगाराम मरकाम
  • दंतेवाड़ा: श्रीनिवास राव मद्दी, विजय तिवारी, कुमार सिंह भदौरिया
  • नारायणपुर: दिनेश कश्यप, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा
  • कोंडागांव: महेश कश्यप, प्रवीण सिंह बदेशा, मनोज जैन
  • बालोद: भोजराज नाग, प्रीतम साहू, यशवंत जैन
  • बलौदाबाजार: नारायण चंदेल, लक्ष्मी वर्मा, श्याम बाई साहू
  • महासमुंद: बृजमोहन अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा, पूनम चंद्राकर, डॉ विमल चोपड़ा
  • जांजगीर-चांपा: धरमलाल कौशिक, कमला देवी पाटले, सौरभ सिंह, अंबेश जांगड़े
  • सक्ती: शिवरतन शर्मा, मेघाराम साहू, जगन्नाथ पाणिग्रही
  • मुंगेली: कमलेश जांगड़े, पुन्नूलाल मोहले
  • कोरबा: रामविचार नेताम, ननकीराम कंवर
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: टंकराम वर्मा, निर्मल सिन्हा
  • जशपुर: राधेश्याम राठिया, रणविजय सिंह जूदेव
  • बलरामपुर: लक्ष्मी राजवाड़े, उद्धेश्वरी पैकरा
  • सूरजपुर: चिंतामणि महाराज, रामसेवक पैकरा
  • कोरिया: रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े
  • मनेंद्रगढ़: पवन साय, चंपादेवी पावले
  • खैरागढ़: गौरीशंकर अग्रवाल, रामजी भारती, कोमल जंघेल, विक्रांत सिंह
  • मोहला-मानपुर: मधुसूदन यादव, भरतलाल वर्मा, संजीव शाह
  • राजनांदगांव: अमर अग्रवाल, खूबचंद पारख, अशोक शर्मा
  • बेमेतरा: प्रेमप्रकाश पांडे, ईश्वर साहू, लाभचंद बाफना, दीपेश साहू, अवधेश चंदेल
पढ़ें   सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में पूर्व सीएम के बच्चे का नाम, जांच के बाद होगी कार्रवाई : मंत्री केदार कश्यप

किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा— “सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को प्रमाणित कर दिखाया है। लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक आधार को मजबूत किया है। यह सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह को और कई गुना बढ़ाएगा।”

डिजिटल माध्यम से जोड़े गए 60 लाख सदस्य

भाजपा ने इस सदस्यता अभियान को तकनीक के साथ जोड़कर मिस्ड कॉल, नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया। पार्टी के नियमों के मुताबिक सदस्यता की अवधि 5 साल होती है, जिसके बाद सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत इस बार बड़े पैमाने पर नए सदस्य जोड़े गए हैं।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed